दिल्ली: दशहरे पर यहां होगा रावण के सबसे बड़े पुतले का दहन, प्रधानमंत्री को भी दिया गया न्यौता

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. दिल्ली की राम लीला सोसायटी ने दावा करते हुए कहा है कि उसने देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया है. इस पुतले को द्वारका के सेक्टर- 10 में लगाया गया है. बताया गया है कि इस पुतले की उंचाई 211 फीट है. सोसायटी प्रबंधन का कहना है कि उसने समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया है और हमें सकारात्मक जवाब की उम्मीद है.

Ravan Dahan

बढ़ते पापों को दर्शाता पुतला

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोत ने कहा कि जिस तेजी से समाज में पाप बढ़ रहा है, किसी से छिपा नहीं है. पुतले की उंचाई समाज में बढ़ते पापों को दर्शा रही है. हम इस दशहरे पर उन सभी पापों को जलाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला की सजावट और कार्यक्रमों की थीम अयोध्या के पुराने राम मंदिर से प्रेरित है.

राजेश गहलोत ने बताया कि रामलीला आयोजन के प्रवेश द्वार दक्षिण भारतीय मंदिरों की शैली में डिजाइन किए गए हैं, जिन्हें ‘गोपुरम’ के रूप में जाना जाता है. रामलीला आयोजन जीवंत प्रस्तुति सुनिश्चित करने के लिए, समिति ने दिल्ली– NCR से 400 से अधिक कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए हैं और इसमें नई प्रतिभाओं का चयन किया गया है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं, आयोजन के लिए समिति ने सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद कर दी है. 50 से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान, 200 स्वयंसेवक और 100 सिविल अधिकारी आयोजन स्थल की सुरक्षा को संभाले हुए हैं. इसकी दैनिक रिपोर्ट डीसीपी को दी जा रही है. एसएचओ सुरक्षा के लिए नियमित रूप से दौरा करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.