सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन सालासर बालाजी के कपाट रहेंगे बंद, मंदिर प्रशासन ने जारी किया पत्र

चुरू | सूर्य ग्रहण होने के कारण सालासर बालाजी मंदिर में 25 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात 8 बजे तक कपाट बंद रहेंगे. मंदिर प्रशासन ने पत्र जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. बता दें कि साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है. दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है. अमावस्या तिथि की बात करें तो यह दोनों दिन 24-25 अक्टूबर को रहेगी. अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:27 बजे से शुरू हो रही है जो 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:18 बजे तक चलेगी. सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर को लगेगा.

Salasar Balaji Mandir

यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है जो 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा. बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण पूर्वी भारत को छोड़कर पूरे भारत में देखा जा सकता है. यह ग्रहण कुछ राशियों पर अच्छा और कुछ राशियों पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

क्या है आंशिक सूर्य ग्रहण

जानकारी के अनुसार, अमावस्या के दिन आंशिक सूर्य ग्रहण आकार में आता है. आंशिक सूर्य ग्रहण को वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है. कहा जाता है कि इस ग्रहण के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी अधिक हो जाती है इसलिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पहुंचने से पहले चंद्रमा बीच में आ जाता है और सूर्य का कुछ ही हिस्सा दिखाई देता है इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं.

सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर को शाम 4:29 बजे से शाम 5.30 बजे तक यानी करीब 01 घंटे 14 मिनट तक रहेगा. बताया यह भी जा रहा है कि सूर्यास्त के साथ ही यह ग्रहण शाम 05:43 बजे पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.