इस बार पड़ेगी जबरदस्त गर्मी, 15 सालों में पहली बार फरवरी माह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार

नई दिल्ली । राजधानी के तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. फरवरी के महीने में चिलचिलाती धूप ने बता दिया है कि अबकी बार काफी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में इस समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. जो मौसम के हिसाब से सही नहीं है.

GARMI

मौसम में देखने को मिल रहा है तेजी से बदलाव 

मौसम विभाग अधिकारियों ने बताया कि ऐसा 15 सालों में पहली बार हुआ है. जब लोगों को फरवरी के महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है. बता दे कि 2006 में फरवरी के माह में ऐसी गर्मी देखने को मिली थी. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के लोगों को काफी गर्मी का अहसास हुआ है. बता दें कि पिछले 15 सालों में फरवरी के माह में ऐसी गर्मी देखने को नहीं मिली. इस साल मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना

गुरुवार का तापमान वापस नीचे आकर 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 9.6डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगे भी मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा कि 13 फरवरी से 21 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.