रेलवे के इन कर्मचारियों के लिए फायदे की खबर, 1 करोड़ रुपए दुर्घटना बीमा का मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेल मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में वेतन खाता रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपए का दुर्घटना मृत्यु बीमा का लाभ मिलेगा. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में एसबीआई के साथ इस बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

rail mantri

समझौते के तहत मिलेंगे कई लाभ

अभी तक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत ग्रुप A, B और C कर्मचारियों को क्रमशः केवल 1.20 लाख रुपए, 60 हजार रुपए और 30 हजार रुपए का कवर मिलता था. इस समझौते के तहत कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु पर भी 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा. इसके लिए न तो प्रीमियम का भुगतान करना होगा और न ही कोई मेडिकल जांच करानी होगी.

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस MoU के तहत कुछ अन्य पूरक बीमा लाभ भी मिलेंगे. इनमें हवाई दुर्घटना बीमा कवर 1.60 करोड़ रुपए, Rupay डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये तक, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर एक करोड़ रुपये तक और स्थायी आंशिक विकलांगता पर 80 लाख रुपए तक का कवर शामिल है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

लाखों कर्मचारियों को फायदा

इस समझौते से रेलवे के लगभग 7 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिनके वेतन खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं. यह समझौता ग्रुप C जैसे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को बड़े स्तर पर राहत प्रदान करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.