दिल्ली का ये पूरा रूट होगा सिग्नल फ्री, 1- 2 महीने में खत्म होगा बार- बार रुकने का झंझट

नई दिल्ली | मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर- 2 को जोड़ने वाले मार्ग को यातायात सिग्नल मुक्त करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है. परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है. पहले चरण में नेताजी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक के बीच 12 में से 10 यातायात सिग्नल हटाए जा चुके हैं. अब बाकी दो सिग्नल हटाने की तैयारी चल रही है. नेताजी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक के बीच आशियाना और मधुबन चौक पर दो सिग्नल अभी बाकी हैं.

traffic light

अन्य स्थानों से सिग्नल हटाकर यू- टर्न की व्यवस्था की गई है. इससे वाहन चालकों को बार- बार लाल बत्ती पर रुकने और जाम में फंसने से राहत मिली है. परियोजना के दूसरे चरण में सेक्टर- 23, 24, 25 चौक और सम्राट अशोक चौक समेत पांच स्थानों से यातायात सिग्नल हटाने की तैयारी की गई है.

1- 2 महीने में पूरा होगा काम

यूईआर- 2 तक यातायात को निर्बाध तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी. सिग्नल हटने के बाद वाहन चालक निर्धारित यू-टर्न का इस्तेमाल कर सकेंगे. दिल्ली को सिग्नल मुक्त बनाने के अभियान के तहत मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर- 2 को जोड़ने वाले लाला जगत नारायण मार्ग और भगवान महावीर मार्ग को भी सिग्नल फ्री करने की योजना है. इसके लिए डीसीपी राजीव कुमार से मंजूरी मिल चुकी है. संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों ने हाल ही में मौके का निरीक्षण भी किया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- रेवाड़ी रेल रूट पर कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन

यूईआर- 2 को दिल्ली का तीसरा रिंग रोड बनाया जा रहा है. अधिकारियों का लक्ष्य है कि तीनों मार्गों को जोड़ने वाले हिस्से को एक से दो महीने में सिग्नल मुक्त कर दिया जाए. इससे वाहन चालकों को बार- बार रुकने की जरूरत नहीं होगी और यू- टर्न के जरिए यातायात सुचारु रखा जा सकेगा.

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

इस परियोजना से बादली, रोहिणी, पीतमपुरा, मंगोलपुरी, शालीमार बाग और आदर्श नगर समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन जाम के कारण लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है. NGO गुरु हनुमान सोसायटी ऑफ भारत के महासचिव अतुल रणजीत कुमार ने कहा कि सिग्नल हटने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और वाहन बिना अनावश्यक रुकावट के अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.