दिल्ली में 20 अक्टूबर तक बंद रहेगा ये सड़क मार्ग, ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में पुराना ककरोला रोड़, नजफगढ़ तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके चलते आई एंड एफसी तुरा मंडी चौक से श्याम विहार चौक, श्याम विहार चौक से नजफगढ़ नाले तक की सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते 20 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Smart Sadak Road

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि नजफगढ़ तुरा मंडी से द्वारका जाने वाले यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए द्वारका मोड़ तक मुख्य नजफगढ़- उत्तम नगर रोड़ का उपयोग करें या नजफगढ़-कापसहेड़ा रोड होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़े.
  • द्वारका से तुरा मंडी चौक, नजफगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधे ओल्ड पालम रोड की और जाना होगा. जिससे वह मुख्य उत्तम नगर-नजफगढ़ रोड पर पहुंच सकें.
यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

वैकल्पिक रूट्स पर करें सफर

श्याम विहार चौक से भी आवश्यकतानुसार डाइवर्जन किया जाएगा. मरम्मत के अधीन सड़क के सीमित हिस्से या पुरे भाग पर आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाया जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अति आवश्यक होने पर ही इस सड़क मार्ग पर यात्रा करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.