दिल्लीवासियों को नए साल पर मिलेगी 3 नए फ्लाईओवर की सौगात, कई बड़े इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में निर्माणाधीन 3 नए डबल डेकर फ्लाईओवर के इसी साल शुरू होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब तीनों का नया टारगेट अगले साल मार्च महीना रखा गया है. इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने पर राजधानी के लोगों को बड़े स्तर पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी.

Flyover Bridge 2

भजनपुरा फ्लाईओवर

मजलिस पार्क- मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किलोमीटर लंबे डबल- डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने पर वाहनों को भजनपुरा की लालबत्ती से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा. यहां बचा हुआ कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है और मार्च 2026 में इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा.

आजादपुर फ्लाईओवर

जनकपुरी पश्चिम- आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर पर आजादपुर से अशोक विहार के बीच 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है. यह फ्लाईओवर दिल्ली की सबसे ज्यादा भीड़- भाड़ वाली आजादपुर सब्जी मंडी के ठीक ऊपर से गुजरेगा. यहां रैंप और डेक स्लैब का काम जारी है. इस प्रोजेक्ट के भी अगले साल मार्च महीने में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

देश का पहला डबल- डेकर फ्लाईओवर

तुगलकाबाद- एयरोसिटी देश का पहला ऐसा फ्लाईओवर होगा जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे सिक्स लेन सड़क होगी. संगम विहार से अंबेडकर नगर के बीच 2.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का लगभग 90% काम पूरा हो चुका है. दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि बचा हुआ कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है और इसे अगले साल मार्च महीने तक पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.