दिल्ली में सरकारी और MCD दफ्तरों की बदली टाइमिंग, सरकार ने जनता से भी की खास अपील

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद पेट्रोल- डीजल की बचत को लेकर कई फैसले लिए है. बता दें कि मोदी सरकार की अपील के बाद ही रेखा गुप्ता सरकार, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, कानून मंत्री, पर्यावरण मंत्री समेत कई मंत्रियों ने अपने साथ काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है. वर्तमान समय में CM रेखा गुप्ता के काफिले में कुल 4 गाड़िया है, जिनमें 2 ईवी और 2 पेट्रोल से चलने वाली है.

OFFICE

कार्यालय टाइम में बदलाव

दिल्ली में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए सरकारी दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार के दफ्तर अब सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक चलेंगे जबकि MCD कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे. इससे पीक ऑवर में ट्रैफिक कम करने में सहायता मिलेगी.

सरकार ने ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत की है और जनता से हफ्ते में एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करने की अपील की गई है. इसके साथ ही, सरकार ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू किया है. वहीं, 1 साल के लिए विदेशी यात्रा को भी टाल दिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में कोचिंग स्टूडेंट्स की नई पसंद बना यह इलाका, राजेंद्र व मुखर्जी नगर से मोह हुआ भंग

मीटिंग होगी ऑनलाइन

सरकारी बैठकों में भी बड़े बदलाव किए गए है. अब 50% मीटिंग ऑनलाइन होगी, ताकि यात्रा कम करनी पड़े. सरकार ने कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने की ओर प्रेरित करते हुए ट्रांसपोर्ट अलाउंस में 10% बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसके साथ ही, 29 सरकारी कॉलोनियों के लिए 58 विशेष बसें चलाने का भी फैसला लिया गया है. वहीं, व्यापारियों से ट्रकों की जगह माल ढुलाई के लिए रेल परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.