तपती गर्मी से बचने के लिए आज ही घर लगवाए यह शानदार AC, अमेज़न पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली |  मई के शुरुआती दिनों में ही कई शहरों का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया था. उत्तर भारत में तो दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है. वही तेज गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं. फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

Air conditioners AC

गर्मियों में अपने घर लगवाए यह शानदार विंडो एसी 

ऐसे में यदि आप भी अपने घर में विंडो एसी इंस्टॉल करवाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस खबर में कई ऐसे AC के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको ई-कॉमर्स साइट पर काफी कम कीमत में मिल जाएंगे. आज हम अमेज़न पर मौजूद 1.5 टन के तीन एसी बारे में जानकारी शेयर करेंगे, जिन्हें आप 31 % डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इसके साथ ही आप अमेज़न की ओर से इन एसी पर ईएमआई और डेबिट, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके इंस्टेंट डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं.

Lloyd 1.5 Ton 3 Star विंडो एसी

यह हैंवेल्स LIoyd की पैरंट कंपनी है. इस ब्रांड के स्प्लिट और विंडो एसी बाजार में काफी बिकते है. अमेज़न पर इस कंपनी का 1.5 टन का 3 स्टार विंडो ऐसी मौजूद है. जिसकी कीमत 40990 रूपये है. आप इसे 34 परसेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. इसके बाद विंडो एसी को आप केवल 26,990 रूपये में खरीद पाएंगे. इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और 10% इंस्टेंट डिस्काउंट एसी खरीदने पर मिल रहे हैं. इसमें 1 साल की वारंटी और 10 दिनों के रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

Panasonic 1.5 Ton 3 star विंडो AC

अमेज़न पर ही पैनासोनिक का यह 304 विंडो एसी लिस्टेड है इसकी कीमत 41,490 रूपये है, इस पर 30% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. जिसके तहत वह एसी महज केवल 28499 रूपये में खरीदा जा सकता है. पैनासोनिक के इस एसी पर अमेज़न की ओर से दो और ऑफर भी दिए जा रहे हैं. जिसमें नो कॉस्ट ईएमआई और डिस्काउंट शामिल है. पैनासोनिक के इस विंडो एसी पर 1 साल की वारंटी और 10 दिनों का रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है.

Blue star 1.5 Ton 5 star विंडो AC

अमेज़न पर ब्लू स्टार का 1.5 टन का 5 स्टार विंडो एसी मौजूद है. इसकी कीमत 42,500 रूपये है, आप इसे अमेजॉन पर 23 परसेंट डिस्काउंट के साथ महज 32,900 रूपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.