गुरुग्राम- दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होगी टोल टैक्स वसूली, यहां जानें पूरी रेट लिस्ट

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 अगस्त 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का उद्घाटन किया गया था. यह देश का पहला 8 लेन वाला हाईवे है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अब यहां टोल टैक्स वसूली की शुरुआत की तैयारी की जा रही है. फिलहाल, यह जनता के लिए नि:शुल्क चलाया जा रहा है. जल्दी ही, इस पर भी टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया जाएगा. गुरुग्राम- दिल्ली बॉर्डर पर बजघेड़ा में यह तैयार हो चुका है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इसके लिए मंजूरी का इंतजार है.

Dwarka

ऑटोमेटिक कटेगा टोल टैक्स

अगर सब प्लानिंग के हिसाब से रहा तो 1 सितंबर या 1 अक्टूबर से यहां टोल वसूली की शुरुआत की जा सकती है. प्राधिकरण के प्रपोजल के हिसाब से प्राइवेट कार और जीप के लिए एक तरफ का किराया 105 और आने- जाने के लिए 155 रुपए प्रस्तावित है. कमर्शियल वाहनों के लिए यह किराया 355 रुपए से 535 रुपए तक हो सकता है.

सालाना पास 3000 रुपए का प्रस्तावित किया गया है. इस टोल की खास बात यह रहेगी कि यह पूरी तरह से मानव रहित होगा. यहां किसी मानवी हस्तक्षेप के बिना ही ऑटोमेटिक टोल डिडक्शन सिस्टम से टोल वसूली हो पाएगी जिससे यात्रा करने वालों के समय की भी बचत होगी.

यह भी पढ़े -  Air HQ Delhi Jobs: दिल्ली में जूनियर व सीनियर सहायकों के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास करें अप्लाई

मिनटों में तय होगी घंटों की दूरी

29 किलोमीटर लंबा यह देश का पहला 8 लेन वाला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे है. इसे भारतमाला परियोजना के तहत डेवलप किया गया है. इसका 18.9 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा और 10.1 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में है. करीब 9000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति से होती है और गुरुग्राम के खिड़की दौला प्लाजा तक जाती है.

इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच की दूरी को महज 20 से 25 मिनट में तय की जा सकती है. गुरुग्राम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक की यात्रा भी 20 मिनट में पूरी हो रही है. पहले इस यात्रा को पूरा करने में 1 घंटे का समय लगता था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts