दिल्ली- NCR से यात्रियों सहित श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कोसीकलां व मथुरा के लिए शुरू हुई ट्रेनें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के NCR में शामिल कई जिलों के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अच्छी खबर यह है कि नई दिल्ली से पलवल तक संचालित होने वाली 2 ट्रेनों का रेलवे ने कोसीकलां और मथुरा तक विस्तार कर दिया है.

Indian Railways Train 1

रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों सहित स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. दोनों ट्रेनों का विस्तार 31 जुलाई तक किया गया है. दिल्ली सहित NCR से ताज नगरी आगरा आने वाले पर्यटकों को इस विस्तार का सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा.

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 64016, शकूरबस्ती- पलवल मंगलवार की सुबह 04.55 बजे पलवल स्टेशन पर आगमन करती है. यहां लगभग 5 मिनट के ठहराव के बाद 05.02 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाती है. यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर करीब ढाई बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर पलवल आगमन करती है और वापसी में यहीं ट्रेन नंबर 64019 से दिल्ली से शकूरबस्ती के लिए संचालित होगी.

ट्रेन नंबर 64082, EMU नई दिल्ली से शाम 6 बजे रवाना होकर 07.40 बजे पलवल आगमन करेगी. मंगलवार से इस ट्रेन का कोसीकलां तक विस्तार कर दिया गया है. वापसी में यह ट्रेन 64051 नंबर से कोसीकलां से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ग्रामीण विकास पकड़ेगा नई रफ्तार, इन गांवों की बदलेगी तस्वीर

यात्रियों को मिलेगा फायदा

इन ट्रेनों के विस्तार से पलवल, होडल, कोसीकलां और मथुरा के यात्रियों को राहत पहुंचेगी. इन जगहों से दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल में नौकरी करने वाले लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी. दिल्ली सहित पूरे एनसीआर से गोवर्धन परिक्रमा, शनिदेव मंदिर, नंदगांव, बरसाना और ताजमहल जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्हें बसों की भीड़- भाड़ से दूर ट्रेनों के आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.