वैलेंटाइन- डे पर कीजिए थाईलैंड का भ्रमण, IRCTC लेकर आया नाममात्र खर्चे पर शानदार टूर पैकेज

नई दिल्ली | वैलेंटाइन डे के खास मौके पर विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि ऐसे लोगों के लिए IRCTC एक सुनहरा अवसर लेकर आया है जो आपकी यात्रा को और ज्यादा सुखदाई बना देगा. IRCTC ‘वैलेंटाइन स्पेशल फुकेत- क्राबी’ नामक इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है, जो 12 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा.

IRCTC railway

वैलेंटाइन- डे पर कीजिए भ्रमण

6 दिन के इस विशेष सफर में यात्रियों को थाईलैंड के सबसे खूबसूरत समुद्री तटों और द्वीपों की सैर करने का रोमांचकारी अनुभव मिलेगा. इस टूर पैकेज में यात्रियों को एयर एशिया की फ्लाइट से सफर करने की सुविधा मिलेगी. वहां ठहराव के लिए चार सितारा होटल और भारतीय भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है. इस टूर पर पर्यटक विश्व प्रसिद्ध फि-फि आइलैंड, क्राबी के 4 प्रमुख आइलैंड, टाइगर केव टेम्पल और रेलै बीच व रात्रि बाजार देख सकेंगे. पर्यटकों को थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

यह रहेगा खर्च

इस टूर पर पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति खर्च 1,02,500 रुपए तय किया गया है. 2 या 3 व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 82,800 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च का भुगतान करना होगा. बच्चों के लिए अभिभावकों को उनकी जरूरत के अनुसार साढ़े 62 हजार रुपए से 76,200 रुपए का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर इस टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ विभाग के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं. वैलेंटाइन डे के अवसर पर जो लोग थाईलैंड जाने की योजना बना रहे हैं. उनके लिए यह नाममात्र खर्चे पर घूमने का सुनहरा अवसर रहेगा. आप थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कर अपने सफर को यादगार बना सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.