नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली में 5 दिनों के लिए पानी का भारी संकट आने वाला है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रावल वाटर वर्क्स कमांड एरिया का वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम विभिन्न शेड्यूल के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली में 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित होगी.
लोगों से अपील
इस कार्य के दौरान वे इलाके प्रभावित होंगे, जहां पर पानी की सप्लाई हसनपुर जलाशय से होती है. ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल सावधानी से करे. इसके अलावा, पानी के लिए टैंकर मंगवाने की भी सलाह दी है और वाटर इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है.
इन इलाकों में रहेगी किल्लत
- विनय मार्ग
- अकबर रोड
- सरोजनी नगर
- लक्ष्मीबाई नगर
- अशोका होटल
- अकबर होटल
- नेहरू पार्क
- चाणक्यपुरी
- तीन मूर्ति
- दूतावास
- शांति पथ
- सफदर जंग
- रेस कोर्स
- मौलाना आजाद रोड
- सुजान सिंह पार्क
- पार्लियामेंट लाइब्रेरी
जल आपाताकालीन नंबर
- ईदगाह- 23537397 और 23677129
- राजिंदर नगर- 28742340
- गुलाबी बाग/ शास्त्री नगर- 23650040
- चंद्रावल WW- 2 -23819045, 23818525 और 23810930
- जल आपातकालीन नंबर- 1916
