नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दे कि दिल्ली के कई इलाकों में 7, 9 और 10 फरवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि इन 3 दिनों में कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी. DJB ने बताया कि यह रोकथाम आपूर्ति सिस्टम की वार्षिक साफ- सफाई और तकनीकी कामों के कारण हो रही है.
इस दौरान भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशन को फ्लेश और सर्विस किया जाता है ताकि भविष्य में जल की आपूर्ति बिना किसी समस्या के हो सके. DJB ने लोगों को असुविधा के लिए खेद जताया है.
दिल्ली के यह इलाके रहेंगे प्रभावित
DJB द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को श्री निवास पूरी जैसे क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी. इसके साथ ही, 9 फरवरी को न्यू फ्रेंडस कॉलोनी और ESI ओखला फेज- 1 में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. 10 फरवरी को सबसे ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी जिनमें विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थी एन्क्लेव, जैन रोड, शिशा गोदाम रोड, तिलक एन्क्लेव, सैनिक विहार, रामा पार्क, डिफेंस एन्क्लेव, गुरुद्वारा रोड आदि शामिल है.
जारी किए इमरजेंसी नंबर
इसके लिए DJB ने इमरजेंसी स्थिति में पानी टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है. इन इलाको के लोगों को सलाह है कि वे पानी का खर्चा कम करे और पानी आवश्यकता के अनुसार स्टोर करके रखे. पानी टैंकर के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें :
- 1916 (सेट्रल कंट्रोल रूम, टोल फ्री)
- 1800117718, 1800127744 ( NWS प्राइवेट लिमिटेड के लिए )
- 8861113726 (कैलकाजी)
- 26388976 ( तुगलकाबाद)
