DNA Full Form: डीएनए की फुलफॉर्म क्या है? डीएनए से जुडी हर जानकारी

DNA Full Form | आज के इस पोस्ट मे हम आपको डीएनए की फुलफॉर्म के बारे मे सभी जानकारी देंगे. DNA शब्द विज्ञान के क्षेत्र में काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है. अक्सर आप सभी ने यह शब्द कहीं ना कहीं सुना होगा जैसे कई बार फिल्मो मे DNA का जिक्र किया जाता है, तो कभी असल जिंदगी में भी. आखिर, डीएनए क्या होता है व DNA Full Form क्या है और यह कैसे काम करता है इस बारे में आपको यहाँ पूरी जानकारी मिलने वाली है.

DNA Full Form

हर व्यक्ति में अलग- अलग प्रकार का DNA पाया जाता है. यह डीएनए पीढ़ी दर पीढ़ी आगे ट्रांसफर होता जाता है जिससे, हमारे पूर्वजो के अंश हमारे शरीर मे मौजूद रहते है. आपने अगर ध्यान दिया हो तो दसवीं कक्षा में आपने यह शब्द पहली बार जरूर सुना होगा लेकिन, अगर आपको ध्यान नहीं है तो आज आप DNA Full Form in Hindi से जुडी बातो को जान जायेंगे.

वर्तमान समय मे वैज्ञानिक मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सुधार करने के लिए डीएनए पर अनेको शोध कर रहे है ताकि नई बीमारियों के इलाज़ को संभव बनाया जा सके. इस पोस्ट में आपको डीएनए से जुडी सभी जानकरी मिलेगी. अगर आप डीएनए के बारे मे जानने के इच्छुक है तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े.

डीएनए किसे कहते है?

कुछ तंतुनुमा अणु जीवित कोशिकाओ के गुणसूत्रो मे पाए जाते है जिन्हें DNA कहते है. यह सभी प्रकार के जीवो में मौजूद है जो जीवन की संरचना और अनुवांशिक गुणों के लिए जिम्मेदार होता है. डीएनए का आकार घुमावदार सीढ़ी की तरह दिखाई देता है. यह हर जीवित कोशिका के लिए आवश्यक होता है. डीएनए मानव जीवन के विकास व वृद्धि, प्रजनन कार्य के लिए महत्वपूर्ण है, जो गुणसूत्र के रूप मे सभी के शरीर मे उपस्थित रहता है.

DNA मनुष्य के शरीर की लाल रक्त कोशिकाओ (RBC) को छोड़ कर हर कोशिका मे मौजूद रहता है. प्रत्येक मनुष्य के जींस में 46 गुणसूत्र मौजूद होते है और हर शिशु को जन्म के दौरान अपने माता- पिता द्वारा 23-23 गुणसूत्र प्राप्त होते है. इसी तरह, प्रत्येक इंसान का डीएनए भी माता- पिता के डीएनए के मिश्रण द्वारा बना होता है. इसी वजह से प्रत्येक शिशु में अपने माता- पिता की कुछ खूबिया या समानताएं पाई जाती है. जैसे हाइट, त्वचा का रंग, बालो व आँखों का रंग और नैन- नक्श आदि. इसके अलावा, कौन-सी बीमारी पीढ़ी दर पीढ़ी आगे जा सकती है यह भी डीएनए पर ही निर्भर करता है.

डीएनए की फुलफॉर्म क्या है?

डीएनए (DNA) का नाम Decoxiribose Nucleic Acid होता है. इसे हिंदी मे डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल कहते है. DNA की खास बात यह है कि यह कभी भी नष्ट नहीं होता, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होता जाता है.

डीएनए की आकृति किस प्रकार की होती है?

डीएनए की आकृति मुख्य रूप से दो प्रकार की है:-

  • रेखाकार आकृति: यह आकृति यूकैरियोटिक प्राणियों के केन्द्रक और कुछ वायरस के भीतर भी मौजूद होता है.
  • वृताकार डीएनए: यह डीएनए प्रोकैरियोटिक कोशिकाओ और कुछ वायरस मे पाया जाता है. इसके अलावा, यहयूकैरियोटिक के प्लाजमिड्स मे भी मौजूद होता है.

डीएनए की खोज सर्वप्रथम किस के द्वारा और किस वर्ष की गई?

DNA (डीएनए) की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1953 में दो वैज्ञानिकों जेम्सवाटसन और फ्रांसिसक्रिक द्वारा की गई. जिन्हें बाद में, वर्ष 1962 में नोबेल पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया गया. डीएनए की सबसे रोचक बात यह है कि मानव डीएनए 94% से 98% तक आइडेंटिकल होता है. इसका मतलब है कि हमारा डीएनए चिम्पांजी के डीएनए से बहुत मिलता-जुलता है.

डीएनए जांचने का तरीका क्या है?

DNA (डीएनए) में हमारे अनुवांशिक गुणों की सारी जानकारी होती है. डीएनए टेस्ट की सहायता से हम अनुवांशिक बीमारियों का पता लगा सकते है. डीएनए टेस्ट मानव के मूत्र के सैंपल, बाल, खून, नाखून और त्वचा आदि की सहायता से किया जाता है.

यह डीएनए टेस्ट अभी दो प्रकार के होते है जिनमें पहले प्रकार में डॉक्टर मुंह में सलाइवा का थोड़ा सा सैंपल निकाल कर जमा कर लेते है और दूसरे प्रकार में ब्लड के सैंपल को एकत्र किया जाता है और फिर इन दोनों ही सैंपल की जांच की जाती है. लैब मे केमिकल के प्रयोग द्वारा डीएनए को अलग किया जाता है और टेस्ट का परिणाम का पैटर्न पट्टियों के रूप मे नजर आता है जिसे बाद मे दूसरे डीएनए के सैंपल के साथ मैच किया जाता है.

यह रिपोर्ट मात्र 10 से 20 दिनों के भीतर आ जाती है. मौजूदा समय में विज्ञान द्वारा 1200 तरह की डीएनए जांच की जा सकती हैं और इस डीएनए जांच का खर्चा 6000 से लेकर 1 लाख रुपए तक होता है. वैसे डीएनए टेस्ट का मूल्य प्रत्येक जगह अलग- अलग होता है कही डीएनए टेस्ट सस्ते होते है और कही महंगे.

यह भी पढ़े- क़ुतुब मीनार की लम्बाई कितनी है?

डीएनए की संरचना किस प्रकार होती है?

डीएनए की संरचना काफी जटिल होती है. इसकी संरचना काफी घुमावदार और सीढ़ीनुमा होती है और यह हर गुणसूत्र मे मौजूद रहता है. DNA का निर्माण न्यूक्लियोटाइड के छोटे-छोटे अणुओ से होता है जिसमे एक शर्करा, नाइट्रोज़न बेस व फास्फेट ग्रुप होता है. डीएनए प्रमुख रूप से चार केमिकल के द्वारा बनते है जिसमें एडेनीन, थाईमिन, गुआनीन व साइटोसिन शामिल है. यह सभी ग्रुप हाइड्रोजन के द्वारा जुड़े होते है और इनके द्वारा ही प्रत्येक मनुष्य जीन निर्मित होता है.

मानव शरीर मे डीएनए तीन प्रकार के होते हैं –

  • ए डीएनए: यह राईट हैंड का डबल हेलिक्स है.
  • बी डीएनए: बी डीएनए सबसे आम डीएनए रचना होती है और यह भी राईट हैंड का डबल हेलिक्स है.
  • जेड डीएनए: जेड डीएनए लेफ्ट हैंड का डबल हेलिक्स है जिसमे जिग जैग पैटर्न मे लेफ्ट साइड डबल हेलिक्स मौजूद रहती है.

डीएनए क्यों महत्वपूर्ण है?

आज के समय में डीएनए का काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि आज इसकी जरूरत हर क्षेत्र में है. मौजूदा समय में डीएनए का उपयोग मेडिकल के क्षेत्र के साथ-साथ कृषि क्षेत्रों में, कानूनी जांचों में, क्रिमिनल केसो में और पुराने कंकालो आदि की जानकारी एकत्रित करने में उपयोग किया जाता है. डीएनए की जांच के द्वारा यह भी ज्ञात किया जाता है कि किसी बच्चे का उसके माता-पिता से संबंध है या नहीं.

डीएनए के क्या कार्य होते है?

DNA (डीएनए) का कार्य सभी प्रकार की अनुवांशिक क्रियाओं को संचालित करना और प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करने का होता है. इसमे लगभग 3 अरब बेस रहते है जोकि 99.9 प्रतिशत तक सभी मानवों मे एकसमान होते है. केवल 0.01 प्रतिशत सभी मानवों को एक दूसरे से अलग करता है.

साथ ही, डीएनए टेस्ट के द्वारा किसी मनुष्य का दूसरे मनुष्य के साथ संबंध पता लगाया जा सकता है जैसे, बाप-बेटा, दादा-पोता आदि. डीएनए टेस्ट से हम यह भी पता लगा सकते है कि यदि कोई जेनेटिक बीमारी माता-पिता को है तो क्या वह बीमारी बच्चे में भी जाएगी या नहीं? इसके साथ ही डीएनए आरएनए का निर्माण भी करता है. 

DNA और RNA किस प्रकार एक दूसरे से भिन्न है?

डीएनए व आरएनए के अंतर के बारे मे जानने से पहले हम आपको RNA Full Form के बारे मे जानकारी दे देते है. RNA का पूरा नाम Ribonucleic Acid है जिसे हिंदी मे राइबोन्यूक्लिक अम्ल कहते है.

DNA और RNA निम्न प्रकार से एक दूसरे से भिन्न:

  • डीएनए अनुवांशिक पदार्थ होता है जो शारीरिक क्रियाओ पर नियंत्रण रखता है, जबकि आरएनए शरीर मे अनुवांशिक सूचनाओ को पहुचता है.
  • डीएनए मे डीऑक्सी शर्करा और आरएनए के अन्दर राइबो शर्करा उपस्थित होती है.
  • डीएनए 2 सूत्री व रेखाकार के साथ ही वृताकार भी होता है और आरएनए 1 सूत्री व कार्य और आकृति के अनुसार अलग होते है.
  • डीएनए मनुष्य शरीर के केन्द्रक मे मौजूद होता है जबकि आरएनएकोशिका द्रव्य मे उपस्थित होता है.
  • डीएनए मे न्यूक्लोराइड कम से कम 40 लाख तक पाए जाते है जबकि आरएनए मे न्यूक्लोराइड की संख्या 25000 से भी कम रहती है.
  • डीएनए व आरएनए के मुख्य अंतर के बारे मे बात कि जाये तो डीएनए मे अनुवांशिक लक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ते जाते है लेकिन, आरएनए जींस की सूचनाओ के आधार पर लक्षणों के विकास के लिए प्रोटीन संश्लेषण करता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQ

डीएनए कहाँ पाया जाता है?

DNA (डीएनए) जीवित कोशिकाओ के गुणसूत्रो मे पाया जाता है.

डीएनए का प्रमुख कार्य क्या है?

DNA (डीएनए) का प्रमुख कार्य मानव शरीर मे मौजूद सभी अनुवांशिक क्रियाओ और प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करना है.

DNA Test का खर्च कितना आता है?

डीएनए टेस्ट मे 6,000 से लेकर 1 लाख रूपए तक का खर्च आता है.

RNA Full Form क्या है?

RNA का पूरा नाम राइबोन्यूक्लिक एसिड है.

RNA कहाँ पाया जाता है?

RNA कोशिका के अन्दर केन्द्रक व साइटोप्लाज्म मे उपस्थित होता है.

डीएनए टेस्ट क्यों कराया जाता है?

किसी भी जेनेटिक रोग के लक्षणों का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाता है.

RNA मे कौन-सी शर्करा पाई जाता है?

RNA मे राइबोस शर्करा पाई जाती है.

डीएनए की कार्यात्मक इकाई क्या है?

DNA (डीएनए) की कार्यात्मक इकाई सिस्ट्रोन है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!