हरियाणा में अब नहीं होगा नहरों का पानी चोरी, RTDAS करेगा सुरक्षा, जानिए कैसे? 

चंडीगढ़ । हरियाणा में वर्षों से नहरों का पानी चोरी हो रहा है इसी को रोकने के लिए खट्टर सरकार ने रियल टाइम डाटा ऐक्विज़िशन सिस्टम (RTDAS) की शुरुआत की है. शनिवार को हरियाणा निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने इसका लोकार्पण किया है.

Nahar

पहले चरण में प्रदेश भर में 90 स्थानों पर (RTDAS) को स्थापित किया गया है. सिस्टम से पानी चोरी होने का मैसेज सीधा संबंधित अधिकारियों के पास पहुँच जाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज के समय में जल प्रबंधन के लिए तकनीकी बेहद आवश्यक है. इसलिए (RTDAS) की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा है कि जल को हम पैदा नहीं कर सकते उसका केवल प्रबंधन किया जा सकता है.

अलग अलग अध्यनों से उसकी तस्वीर उभर का सामने आ रही है कि यदि इसी तरह जल का दोहन होता रहा तो आने वाले 30 से 35 वर्ष के बाद हमारे प्रदेश में मरूस्थल जैसी स्थिती पैदा होने की आशंका है. इसलिए समय रहते जल प्रबंधन अति आवश्यक है. उन्होंने आगे कहा है कि हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष जल प्रबंधन को लेकर दो वर्षीय योजना बनाई इसके तहत मेरा पानी मेरी विरासत योजना को अपनाने वाले किसानों को 7 हज़ार प्रोत्साहन राशि देने का काम कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा है कि जल जीवन मिशन और अन्य जल प्रबंधन योजनाएं भी हरियाणा सरकार चला रही है. जलसंकट पूरे प्रदेश में एक समान नहीं है कहीं जलस्तर बेहद नीचे है तो कहीं पर बहुत ऊपर है. ऐसे में सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली योजना लागू की गई है,

ताकि दक्षिण हरियाणा के उन खेतों तक भी पानी पहुँच सके जहाँ पानी की बेहद किल्लत है. इस मौके पर हरियाणा जल संरक्षण अभियान की गुडविल एंबेसडर नियुक्त की गयी है. मनीका श्योकंद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
नहरों में उपलब्ध पानी का होगा डाटा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नहर में कितना पानी छोड़ा गया और आखिर तक कितना पानी पहुंचा इसे अब आरटीडीएएस के माध्यम से पता लगाया जा सकेगा. कहीं बीच में पानी की चोरी हुई तो संबंधित अधिकारी को मैसेज जाएगा कि किस कारण से टेल के आखिरी छोर तक पानी कम हुआ है? RTDAS के माध्यम से विभाग के पास यह डाटा भी उपलब्ध होगा कि नहरों में कितना पानी उपलब्ध है? कितना होना चाहिए और टेल पर कितना पानी पहुंचना चाहिए और कितना पानी पहुंचा?

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts