हरियाणा में एक और सड़क मार्ग बनेगा फोरलेन, 2 जिलों के बीच सफर हो जाएगा आसान

पलवल | हरियाणा में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में नूंह- मंडकोला- पलवल सड़क मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा. पलवल जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि अगले साल अप्रैल या मई महीने में इस सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

Four Lane Highway

जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि नूंह- मंडकोला- पलवल सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी, ताकि आमजन का सफर आसान व सुरक्षित हो सकें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसके लिए रोड नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है.

गुणवत्तापूर्ण होगा निर्माण कार्य

जिला उपायुक्त से बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग सड़कों की मांग को लेकर पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इलाके की सड़कों के गढ्ढों को एक सप्ताह के भीतर भरवा दिया जायेगा और दोनों साइड सफाई करवाई जाएगी. 1 महीने के भीतर सिंगल लेयर बिछाने की अनुमति लेकर काम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही, धुंध से बचाव के लिए सड़कों पर साइन बोर्ड, सफेद पट्टी आदि के इंतजाम किए जाएंगे ताकि सड़क हादसों की संभावनाएं कम हो सकें.

वाहन चालकों से अपील

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला उपायुक्त ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाएं तथा नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.