नूंह | हरियाणा सरकार शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने नूंह जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए नई योजना बनाई है. इस योजना के तहत कई स्कूलों में नए कमरे, आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और आर्ट- एंड -क्राफ्ट रूम बनाए जाएंगे, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सके.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद ने नूंह जिले के विभिन्न गांवों के स्कूलों में निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किए है. इन कार्यों पर लगभग 38 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अंतर्गत फिरोजपुर नमक, घासेड़ा, नूंह, सालाहेड़ी, रहेड़ी, गुरनावट और रेहेरी गांवों के सरकारी स्कूलों में विकास कार्य किए जाएंगे.
नए कमरे और आधुनिक सुविधाएं
इस परियोजना के तहत कई स्कूलों में अतिरिक्त कमरे बनाएं जाएंगे, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. इससे एक ही कमरें में कई कक्षाओं को पढ़ाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और बच्चों को बरामदे या पेड़ के नीचे बैठकर नहीं पढ़ना पढ़ेगा. घासेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में 8 नए कमरे बनाए जाएंगे. इसके साथ- साथ यहां फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की आधुनिक प्रयोगशालाएं और आर्ट- एंड- क्राफ्ट रूम भी बनाए जाएंगे. इससे छात्र प्रयोगात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे.
नूहं के सरकारी स्कूल में विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी. सालाहेड़ी के स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला के साथ कंप्यूटर लैब का निर्माण भी किया जाएगा जिससे छात्रों को तकनीकी शिक्षा का फायदा भी मिल सकेगा.
अन्य गांवों में भी होंगे निर्माण कार्य
राहेड़ी के स्कूल में कंप्यूटर लैब तथा विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जाएगी और गुरनावट गांव के स्कूल में 5 नए कमरे तैयार होंगे जबकि रेहेरी गांव के स्कूल में 8 कमरे और 1 आर्ट- एंड- क्राफ्ट रूम बनाया जाएगा. इस योजना के तहत, सरकार का लक्ष्य नूंह के सरकारी स्कूलों में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार करना है ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा और बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके.
