हरियाणा में इस सड़क को फोरलेन बनाने में फिर फंसा पेंच, अब 3 करोड़ से होगी मरम्मत

नूंह | हरियाणा के नूंह- पलवल सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना में फिर पेंच फंस गया है. वन विभाग के लिए जगह नहीं मिलने के चलते यह योजना फिर से अधर में लटकतीं दिखाई दे रही है. विधानसभा के बजट सत्र में भी इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का मुद्दा उठाया गया था जिसके बाद सरकार ने अपने जवाब में कहा कि वन विभाग के लिए लगभग 68 एकड़ भूमि की जरूरत है, जो अभी तक नहीं मिली है.

Sadak Road 3

मरम्मत कार्य हुआ शुरू

प्रदेश सरकार ने बताया कि वर्तमान में इस सड़क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के चलते अब लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इसकी मरम्मत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने नूंह क्षेत्र के लगभग 12 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस कार्य को तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा. नूंह से नौरंगाबाद सड़क मार्ग के हिस्से का मरम्मत कार्य PWD द्वारा किया जाएगा जबकि बाकी पलवल हिस्से का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग पलवल विंग द्वारा सम्पन्न किया जाएगा.

लोगों को मिलेगी राहत

पिछले कई सालों से यह सड़क अपनी खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहा है. यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर सड़क दुघर्टनाओं का अंदेशा बना रहता है. कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान तो इस सड़क मार्ग के फोरलेन बनने से ही होगा.

वन विभाग के लिए जगह ढूंढने की प्रक्रिया जारी है लेकिन तब तक इस सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा कर लोगों के सफर को आरामदायक व सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बहुत जल्द इस सड़क मार्ग को दुरुस्त कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नूंह

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.