हरियाणा सरकार दे रही 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर, फटाफट उठाएं इस योजना का लाभ

नूंह | हरियाणा की नायब सैनी सरकार BPL परिवारों की महिलाओं को 500 रूपए की रियायती दर पर रसोई गैस सिलेंडर दे रही है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ‘हर घर- हर गृहिणी’ योजना के तहत इसका लाभ उठाने वाले परिवार की सालाना आमदनी 1 लाख 80 हजार रूपए से कम होनी चाहिए. सरकार की यह योजना अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को रसोई में धुआं रहित स्वच्छ वातावरण देने में कारगर साबित होगी.

LPG Gas Cylinder

जल्द उठाएं योजना का लाभ

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा LPG कनेक्शन देने के लिए उज्जवला योजना पहले से शुरू की हुई थी. जिसके तहत 500 रूपए में गैस कनेक्शन दिया जाता है. अब जिन परिवारों की सालाना आमदनी 1 लाख 80 हजार रुपए या इससे कम है, वे महिला उपभोक्ता के नाम से हर घर- हर गृहिणी योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत हर महीने 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा.

मोबाइल नंबर कराएं लिंक

उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के परिवार पहचान पत्र में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वे अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं, ताकि योजना का लाभ उठाने में सुविधा मिल सके. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया गया है. सभी गैस एजेंसी व सीएससी संचालकों को निर्देश दिए है कि जो कोई भी व्यक्ति गैस सिंलेंडर के लिए आता है, तो उसका रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने बताया कि नूंह जिले में अनेक महिलाएं सीएससी के माध्यम से इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी है. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते जो परिवार ज्यादा कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं, उन्हें इस योजना का विशेष तौर पर लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.