खुशखबरी: नूंह जिले में बनेगा नया रिंग रोड, फटाफट देखें रूट और कब तक पूरा होगा निर्माण कार्य

नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शहर में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा. इस योजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और 6 महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इस योजना के पूरा होने पर लोगों को न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि दूरी घटने के साथ समय की भी बचत होगी.

Sadak Road 3

यह रहेगा रूट

नूंह जिले में प्रस्तावित 2.70 किलोमीटर लंबा रिंग रोड नलहड़ मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर खेड़ला गांव के पास नूंह- अलवर नेशनल हाईवे तक बनाया जाएगा. इसके बनने से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी मरीजों और उनके परिजनों को इन जगहों पर आवाजाही के लिए शहर की भीड़- भाड़ वाली सड़कों से गुजरना पड़ता है, जिसमें ट्रैफिक जाम और ज्यादा समय दोनों ही समस्याओं से जूझना पड़ता है. रिंग रोड निर्माण के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आवाजाही के लिए सीधे और छोटे रूट की सौगात मिलेगी. ऐसे में यह नया रास्ता स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

वैकल्पिक मार्ग

इस रिंग रोड निर्माण से तावडू और भिवाड़ी की ओर से आने वाले लोगों को नूंह शहर में एंट्री किए बिना सीधे अलवर जाने का रास्ता मिलेगा. अलवर से तावडू और भिवाड़ी जाने वाले यात्रियों को भी इसी सुविधा का लाभ मिलेगा. इससे नूंह की प्रमुख सड़कों पर से ट्रैफिक दबाव कम करने में सफलता मिलेगी. खासकर भारी वाहनों के लिए यह नया रिंग रोड बेहद उपयोगी साबित होगा.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

नूंह की प्रमुख सड़क नूंह- अलवर हाइवे पर अत्यधिक ट्रैफिक दबाव रहता है. बस स्टैंड, अड़बर चौक से लेकर शहीदी तिरंगा पार्क तक अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. यहां सड़क किनारे अतिक्रमण भी इसकी एक बड़ी वजह है. अब रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा होने पर भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बड़े स्तर पर ट्रैफिक दबाव घटाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.