नूंह जिले में हो रही SPO के पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर लास्ट डेट; यहाँ पढ़े कितनी मिलेगी सैलरी

नूंह | नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप भी अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. आज हम आपके लिए जॉब संबंधित अपडेट लाए हैं. आपको जानकारी दें कि हरियाणा के नूंह डिस्ट्रिक्ट के पुलिस की तरफ से स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी SPO के पदों पर भर्तियां की जा रही है. पिछले दिनों नूंह में भयंकर हिंसा भी देखने कों मिली थी जिससे पुलिस की संख्या और कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए गए थे.

POLICE

1 से 15 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन

ऐसे में कहा जा रहा है कि इससे पुलिस बल में बढ़ोतरी होगी और अपराधों पर अंकुश लग पाएगा. इसके लिए ऑफिशयल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. सेना एवं अर्धसैनिक बल के रिटायर्ड कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे. वहीं, HISF बटालियन के हटाए गए कर्मचारी व वर्ष 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल से हटाए गए कर्मचारियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा.

नूंह के पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इसके लिए पात्र व्यक्ति 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कमरा नंबर 402 जिला निरीक्षक शाखा, कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह में अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए हरियाणा के किसी भी जिले में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी आवेदन करने के योग्य होंगे.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

मिलेगा 18 हज़ार रुपए प्रति महीना वेतन

हैवी ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य ट्रेड स्पेशलिस्ट को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी. इस भर्ती के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं जैसे एसपीओ भर्ती होने वाले व्यक्ति की उम्र 25 से कम व 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, कर्मचारी कों अनुशासनहीनता या मेडिकल के आधार पर हटाया न गया हो.

कर्मचारी ने सेना में कम से कम 5 वर्ष तक सेवा दी हो. आवेदन करते वक़्त उन्हें अपने सभी असल दस्तावेज पेश करना अनिवार्य होगा. जो भी उम्मीदवार चुने जायेंगे उन्हें 18 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. उम्मीदवारों की भर्ती होने के बाद उन्हें 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण पुलिस लाइन नूंह में दिया जाएगा. हरियाणा सरकार के नियम व शर्तें इस भर्ती में लागू की जाएंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.