पलवल के 40 गांवों से दूर होगी बिजली की किल्लत, यहां पर बनेगा 66 kV का नया आधुनिक बिजलीघर

पलवल | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से सटे पलवल जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. पलवल जिले के बैंसलात क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए गांव मुस्तफाबाद में 66 KV का नया आधुनिक बिजली घर बनाया जाएगा. इस परियोजना पर करीब 32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी.

Bijli Electricity Bulb

मजबूत होगी बिजली व्यवस्था

बिजली विभाग के अनुसार, मुस्तफाबाद में बनने वाली 66 KV बिजलीघर को मीरपुर कौराली स्थित 220 KV बिजलीघर से जोड़ा जाएगा. इसके लिए करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी, जिससे इलाके में लगातार और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

इस परियोजना से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है. जल्द ही, निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. नया बिजलीघर बनने के बाद क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी.

बिजली की समस्या खत्म

इस नए बिजलीघर के बनने से मुस्तफाबाद, पेलक, चांदहट, बडोली, कुशक, मीसा, रसूलपुर, तराका और खेड़ला समेत लगभग 40 गांवों को राहत मिलेगी. इन गांवो में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. गर्मियों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. वही छोटे उद्योग और दुकानदारों को भी बिजली की कमी की दिक्कतें चल रही है. ऐसे में नए बिजलीघर के शुरू होने के बाद इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीदें है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.