हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होंगे 5 नए शहर, सिंगापुर मॉडल की दिखेगी झलक

पलवल | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के किनारे 135 किलोमीटर क्षेत्र में 5 नए शहर बसाने की योजना बनाई है. इस संबंध में साल 2031 तक की संभावित जनसंख्या को आधार बनाकर 5 नए शहर विकसित करने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है.

Faridabad City Home Ghar Colony

प्रदेश सरकार ने दावा करते हुए कहा है कि सिंगापुर की तर्ज पर इन शहरों में औद्योगिक विकास का ढांचा तैयार किया जाएगा, जो विकसित भारत 2047 विजन के लिए भारत देश का गेटवे बनेगा.

NCR की धड़कन KMP एक्सप्रेसवे

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि KMP एक्सप्रेसवे NCR के ट्रैफिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है. इस एक्सप्रेसवे की बदौलत इस क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी और ज्यादा बेहतर हुई है. यह एक्सप्रेसवे नए शहर विकसित करने में आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने का काम करेगा.

उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं ताकि निवेश, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेज गति प्रदान की जा सकें. HSIIDC का उद्देश्य केवल राजस्व अर्जित करना नहीं बल्कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित सेवाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

एयरपोर्ट तक पहुंच आसान

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को लगातार मजबूती देने के लिए पिछले साल उद्योग विभाग के बजट में 125% का इजाफा किया गया था. आने वाले समय में जब नई IMT विकसित होगी तो हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा.

उन्होंने बताया कि भौगोलिक रूप से हरियाणा की सीमा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तीन ओर से सटी हुई है. यहां से दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट और UP के जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच मात्र 30 मिनट में होने के चलते हरियाणा देश- विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.