हरियाणा के पलवल में बस पलटने से बड़ा हादसा, 35 लोग घायल

पलवल । हरियाणा के पलवल जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बता दें कि यह सड़क हादसा नेशनल हाईवे नंबर 19 पर हुआ. सवारियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया.

palwal bus accident

पलवल में बस पलटने से बड़ा हादसा

घायलों में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल है. बता दें कि निजी बस गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के लिए जा रही थी. बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी. वही बस चालक व परिचालक पर यात्रियों ने शराब पीकर बस चलाने का आरोप लगाया. बस पलटने के तुरंत बाद ही चालक व परिचालक दोनों ही मौके से भाग गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.