पलवल के लिए आई एक और बड़ी खुशखबरी, करीब 5 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का मिलेगा तोहफा

पलवल | हरियाणा सरकार सड़क परिवहन को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने पलवल जिले के हथीन कस्बे में लंबे समय से जर्जर पड़े फिरनी रोड को बेहतर बनाने का निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए सरकार द्वारा लगभग 4.77 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है. यह निर्णय स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरा साबित होने वाला है क्योंकि सड़कों की खराब हालात से हर रोज आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी.

Road

जल्द होगा निर्माण कार्य

नगर पालिका को शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है और मंजूरी मिलते ही नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है. तकनीकी और ड्राइंग संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर टेंडर जारी कर दिया जाएगा ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके.

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

इस परियोजना के पूरा होने से करीब 40 हजार लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा. इस योजना के अनुसार फिरनी रोड को पहले जैसी मजबूत स्थिति में लाने के लिए रोल्ड मैक्ड कंक्रीट (RMC) तकनीक से बनाया जाएगा जिससे सड़क अधिक मजबूत और टिकाऊ होगी. नगरपालिका की चेयरपर्सन रेनू लता ने कहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा है कि सड़क तैयार के बाद आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा, कस्बे के विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.