हरियाणा में लड़कियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में बनेगा एक और महिला कॉलेज

पलवल | हरियाणा के सीएम नायब सैनी रविवार को पलवल में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं सीताराम महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ हरेंद्र पाल राणा ने की जबकि अध्यक्षता केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की.

Nayab Singh Saini

पलवल को महिला कॉलेज की सौगात

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने इस दौरे के दौरान पलवल में स्थित महाराणा प्रताप भवन के साथ लगती जमीन पर महारानी पद्मावती महिला कॉलेज का शिलान्यास किया. करीब पांच एकड़ भूमि पर तैयार होने वाले इस कॉलेज के निर्माण पर 40 करोड़ रूपए की लागत आएगी.

हमारा इतिहास गौरवशाली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश का इतिहास गौरवशाली है और हमें इसे भूलना नहीं चाहिए. इतिहास को जिंदा रखना और आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास के बारे में बताने के लिए सभी को मिलकर प्रयत्न करने होंगे. उन्होंने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पलवल में महारानी पद्मावती महिला कॉलेज का शिलान्यास करने का मुझे अवसर मिला है.

CM ने कहा कि इससे आने वाली युवा पीढ़ी को इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी कि महारानी पद्मावती कौन थी और उसने बहादुरी के लिए क्या किया था. महिलाओं का कॉलेज है और नामकरण भी वीर महिला के नाम पर हुआ है. इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है.

पलवल में एक साल के भीतर 35 हजार के आसपास स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं पास करते हैं जबकि उच्च शिक्षा के लिए सीटों की संख्या 17 हजार है. ऐसे में हजारों की संख्या में छात्र दाखिले से वंचित रह जाते हैं. ऐसे वंचित स्टूडेंट्स के लिए यह कॉलेज खोला जा रहा है. कॉलेज का निर्माण ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा- डॉ हरेंद्र पाल राणा, संयोजक

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.