पलवल | अगर आप भी हरियाणा प्रदेश के पलवल जिले में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी राहत भरी साबित होने वाली है. लोक निर्माण विभाग की तरफ से जर्जर सड़कों को सुधारने की दिशा में अब बड़ा कदम उठाया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. PWD अब 20 से ज्यादा गांव को कनेक्ट करने वाली बुढ़ाका गांव से लेकर गुदराना व गुदराना से बंचपुरी तक की सड़कों के लिए लिंक रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा. इसको लेकर विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी गई है.
मिलेगा सड़कों की जर्जर हालत से छुटकारा
खबरें सामने आ रही है कि सितंबर महीने तक इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता है. 20 से ज्यादा गांव इस सड़क पर जर्जर हालात का सामना कर रहे है. सड़क पर जगह- जगह पर गड्ढे बने हुए हैं खासकर बारिश के मौसम में परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ जाती है. यहां से गाड़ियों का निकलना भी काफी मुश्किल हो रहा है.
खराब सड़कों से गाड़ियों को ज्यादा नुकसान होता है, इसी वजह से कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं. स्कूल जाने और गांव के लोगों को शहर या दूसरे गांव तक जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब जल्द ही इन परेशानियों से गांव वालों को छुटकारा मिलने वाला है.
अगले महीने शुरू होगा निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा सड़के काफी संकरी है, जिसमें एक बार में केवल एक बड़ा वाहन ही गुजर सकता है.इस वजह से भी लोगों की परेशानियां बढ़ रही है. दो वाहनों के साथ आने पर सड़कों पर काफी ट्रैफिक भी देखने को मिल रहा है, अब जल्द ही लोगों को इन परेशानियों से निजात मिलने वाली है. अगले महीने में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा इस प्रकार की खबरें भी सामने आ रही है. इस लिंक रोड के बनने से 20 गांव के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.
