ड्रैगन फ्रूट की खेती करके कमाए महीने में लाखों रुपए, मिलेंगे 20 साल तक लगातार फल

पलवल | अगर आप भी किसान है और खेती करके अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले कुछ ऐसे ही किसान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो न केवल आधुनिक खेती के जरिए अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए मिसाल भी बन चुके हैं.

dragon fruit

आप भी बना सकते हैं व्यवसाय

हरियाणा के पलवल में ड्रैगन फ्रूट की खेती का नवाचार करके किसान अच्छा खासा पैसा कमा रहा है. एक बार आप इस फ्रूट की खेती करके लगातार 20 सालों तक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट से किसान पहले वर्ष 1 लाख रूपये प्रति एकड़ से कमाई शुरू करता है, तीसरे वर्ष में 12 लाख रुपए प्रति एकड़ तक कमाई चली जाती है.

बिना किसी सरकारी अनुदान के भी अलग- अलग गांव में आधा दर्जन किसानों ने इस खेती को शुरू कर दिया है. साथ ही, वह दूसरे किसानों को भी इस खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पलवल के जिला बागवानी अधिकारी डॉक्टर अब्दुल रजाक का कहना है कि उन्होंने 3 साल पहले ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की थी.

यह भी पढ़े -  KCC लोन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 15 दिन में मिलेगा फसली ऋण

आसानी से होगी महीने में लाखों की कमाई

सबसे पहले नरेश मास्टर तथा मेहरू के नंगला निवासी मास्टर जमील ने इस खेती को शुरू किया था. दोनों को ही इस खेती से अच्छी आमदनी हुई. किसान हरिश्चंद्र ने बताया कि उन्होंने करीब सवा साल पहले ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए थे, जो अब बढ़िया फल दे रहे है. जुलाई से लेकर नवंबर तक लगभग 5 से 6 महीने तक फसल चलती रहती है.

अगर आप एक बार इस पौधे को लगा लेते हैं, तो आप आसानी से इसे 18 से 20 सालों तक फल ले सकते हैं. यह पौधा कैक्टस प्रजाति का है, इस वजह से लंबे समय तक इस पर फल लगते रहते हैं. आप इस खेती से जुड़कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.