राधा कृष्ण का जप करते हुए दंपत्ति की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, नहीं हुआ बाल भी बांका

पलवल । कहते हैं जिसे भगवान रखें, उसे किसी का डर नहीं होता. आज यह कहावत पलवल में बिल्कुल सही साबित हुई है. पलवल में नेशनल हाईवे 19 पर ओमेक्स सिटी के सामने एक बहुत बड़े हादसे में दंपति बाल बाल बची. इस हादसे में बड़ी बात यह रही कि डाक पार्सल गाड़ी के द्वारा जोरदार हिट किए जाने के बाद बलेनो गाड़ी अपनी रोड और लाइन को छोड़कर डिवाइडर को पार कर दूसरे रोड पर जा गिरी. इतने बड़े हादसे मेंं  गाड़ी में बैठी दंपत्ति को जरा सी भी चोट नहीं आई.

palwal accident news today

पलवल में हुआ भयानक हादसा

दंपत्ति  दिल्ली मेट्रो जाने के लिए निकले , दंपत्ति के पलवल पहुंचने पर, ओमेक्स सिटी के सामने एक डाक पार्सल वाली गाड़ी ने पीछे से जोर से हिट किया. जिसकी वजह से गाड़ी पूरी तरह घूम कर डिवाइडर को पार कर गई. गाड़ी में बैठी युवती का भगवान ही रखवाला था. गाड़ी में बैठी युवती और उसके पति बाल बाल इतने बड़े हादसे से बचें. इस पूरे हादसे में दोनों को किसी प्रकार की कोई भी चोट नहीं आई. दंपत्ति ने बताया कि उन्हें दिल्ली मेट्रो हॉस्पिटल जाना था, पति चंद्रपाल और सुमन ने बताया कि मथुरा से चलते ही उन्होंने हाथ में माला और झोली ले ली और अपने इष्ट राधा कृष्ण जी का जप करते हुए वे दिल्ली जा रहे थे.

बाल बाल बचे युवक और युवती 

हादसे के समय जब उनकी गाड़ी रोड के दूसरे साइड पर जाकर पड़ी तो वहां कोई दूसरी गाड़ी नहीं थी. जिसकी वजह से उनकी गाड़ी दूसरी गाड़ी से नहीं टकराई. वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पीछे से आए ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि कार जम्प करके बिल्कुल ऊपर तारों के पास होते हुए, दूसरी तरफ सड़क पर आ गिरी. चालक तो अपने आप गाड़ी से बाहर निकल आया. लेकिन महिला को सीट बेल्ट खोलकर निकाला गया. इस हादसे में यह गनीमत रही कि दोनों को चोट नहीं आई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.