सड़क हादसे में मृतक को मिलेगी 2 लाख रुपए मुआवजा राशि, घायल को मिलेगा इतना पैसा

पलवल | सड़क हादसों में मुआवजा राशि से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. पलवल उपायुक्त डा हरीश कुमार वशिष्ठ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हिट-एंड-रन दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को हिट-एंड-रन दुर्घटना मुआवजा स्कीम-2022 के तहत 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है. इसके लिए पीड़ित परिवार को जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है, उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट संबंधित कागजात एसडीएम कार्यालय में जमा करवाने होते है.

Accident New

घायल को मिलेगा इतना पैसा

उन्होंने आगे बताया कि हिट एंड रन मामले में मृत्यु हो जाने पर उसके पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल होने पर पीड़ित को इलाज के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है.

वाहन चालकों की नही हो पाती पहचान

उन्होंने बताया कि हिट एंड रन मामले में सडक दुर्घटना के पीड़ितों में ऐसे मामले शामिल हैं, जिनमें घटना में शामिल गाड़ी चालक का पता नहीं चल पाता है, जिसमें अज्ञात चालक गाड़ी से पीड़ित को मारकर गाड़ी समेत वहां से रफूचक्कर हो जाता है.

ये कागजात जरूरी

डीसी ने बताया कि ऐसे मामले में आवेदन करने के लिए थाना में दर्ज एफआईआर की प्रति, मृतक व्यक्ति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रति, डेथ सर्टिफिकेट की प्रति, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण- पत्र की प्रति, आश्रित के आधार कार्ड की प्रति, मृतक के आधार कार्ड की प्रति, मृतक का फोटो, आश्रित का फोटो, आश्रित के बैंक पासबुक की प्रति आवश्यक है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.