हरियाणा में हजारों रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, कोहरे के चलते इस रूट पर रद्द हुई 6 EMU ट्रेनें

पलवल | हरियाणा में रेलयात्रियों (Indian Railways) के लिए एक परेशानी भरी खबर सामने आई है. अभी कोहरे का सितम शुरू भी नहीं हुआ था कि इसकी वजह से भारतीय रेलवे ने पलवल- नई दिल्ली सेक्शन पर 6 ईएमयू ट्रेनें रद्द करने का फैसला ले लिया है. इस फैसले से नौकरीपेशा या फिर रोजमर्रा के लिए रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी हो गया है.

Train

28 फरवरी तक रद्द

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शकूरबस्ती, नई दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल होते हुए कोसीकलां तक चलने वाली छह ईएमयू ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी. इन ट्रेनों को रद्द करने का मुख्य कारण दिल्ली- NCR में संभावित धुंध होना माना जा रहा है.

इनमें सुबह 10 बजे शकूरबस्ती से पलवल, दोपहर एक बजे पलवल से शकूरबस्ती, सुबह 11:15 बजे गाजियाबाद से पलवल, सुबह 8:05 बजे पलवल से गाजियाबाद, सुबह सवा 4 बजे नई दिल्ली से कोसीकलां जाने वाली और रात 7:45 बजे कोसी कलां से नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेनें शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- करनाल रूट पर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर निर्माण की तैयारियां शुरू, 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

हजारों लोगों की बढ़ेगी परेशानी

मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से पलवल के बीच रोजाना 50 हजार से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं. इसके अलावा, हजारों की संख्या में लोग कोसीकलां व होडल से भी नौकरी अथवा व्यापार के सिलसिले में नई दिल्ली आवाजाही करते हैं. ऐसे में हजारों लोगों की परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है. हालांकि, रेल पैसेंजर्स वेलफेयर असोसिएशन के प्रधान प्रकाश मंगला ने डीआरएम से मुलाकात कर इस फैसले को कोहरा पड़ने पर ही लागू करने का आग्रह किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.