पलवल | जो भी युवा अपने लिए रोजगार ढूंढ रहे हैं उनके लिए आज हम एक जरूरी अपडेट लाए हैं. अगर आप भी नौकरी की तलाश में है तो आपको हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. आज हम आपके लिए जॉब संबंधित जानकारी लाये हैं जिसके जरिए आप जॉब पा सकते हैं. आपको बता दें कि जिला रोजगार कार्यालय पलवल में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है.
23 नवंबर को लगेगा जॉब फेयर
पलवल में यह मेल 23 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक आयोजित किया जाएगा. सभी योग्य युवा इस रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं और हिस्सा ले सकते हैं. आपको बता दे कि इस मेले में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेने वाली है, जिनमें बायोमेड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड पृथला, टोकाई इंपीरियल रबर प्राइवेट लिमिटेड, आकाश पैक टेक प्राइवेट लिमिटेड, महारानी पेंट्स, फियोनिक्स कॉन्टैक्ट प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न कंपनियां शामिल है.
नौकरी पाने का शानदार मौका
इस रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा, आईटीआई फिटर, वेल्डर आदि श्रेणी के प्रार्थी भाग ले सकते हैं. मेले में हिस्सा लेने के लिए आने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ अहम दस्तावेज भी लेकर आने हैं. जैसे कि आवेदकों कों उनका रिज्यूम व फोटोग्राफ की दो- दो प्रतियां लानी होगी. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा युवा इस जॉब फेयर में पहुंच सकते हैं और अपने लिए नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.
