84 कोसी ब्रज परिक्रमा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यमुना नदी पर जल्द बनेगा नया पुल

पलवल | हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी (कोसी ब्रज परिक्रमा) मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यूपी के अलीगढ़ से पलवल के बीच सफर करना आसान होने जा रहा है और इसके लिए हरियाणा सरकार को यमुना नदी पर पुल निर्माण के लिए 1500 वर्ग मीटर जमीन मिल चुकी है. यहां पुल निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पिलर बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Pool

इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर अलीगढ़ से पलवल की दूरी घटकर लगभग 35 किलोमीटर कम जाएगी. वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 84 कोसी ब्रज परिक्रमा का सफर करना भी आसान हो जाएगा.

30 जून तक पूरा होगा काम

अलीगढ़ के हसनपुर क्षेत्र से पलवल जिले के गांव मालव तक फैले इस पुल की एप्रोच पथ सहित कुल लंबाई साढ़े 6 किलोमीटर पड़ती है. शुरूआत में इस प्रोजेक्ट के लिए 110 करोड़ रुपए की बजट राशि जारी की गई थी लेकिन कोविड काल में निर्माण कार्य बंद होने पर इसकी लागत बढ़ गई थी, जिसके बाद 189 करोड़ रुपए संशोधित बजट राशि जारी की गई. इसकी स्वीकृति मिल चुकी है और जनवरी में पिलर खड़े करने का काम पूरा कर लिया जाएगा. फरवरी से पियर कैप का काम शुरू हो जायेगा.

डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार

इस प्रोजेक्ट को हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों सरकारें मिल कर पूरा कर रही है. UP सरकार लगभग 550 मीटर लंबा मुख्य पुल और 4 किलोमीटर लंबे अप्रोच रोड का निर्माण करेगी जबकि हरियाणा सरकार द्वारा 2 किलोमीटर लंबा एप्रोच रोड बनाया जाएगा. हरियाणा सरकार द्वारा इस सड़क मार्ग को बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य को पूरा कर लिया गया है. अब विभाग द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है. सरकार ने पुल और अप्रोच रोड निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य 30 जून रखा है.

यमुना नदी पर निर्माणाधीन जिले के सबसे लंबे पुल का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है. पिलरों का निर्माण कार्य अगले साल जनवरी महीने में पूरा हो जाएगा. इसपर वियर कैप का निर्माण कराया जाएगा- मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.