पलवल से नोएडा- ग्रेटर नोएडा और दक्षिणी दिल्ली की आवाजाही होगी आसान, कालिंदी कुंज सड़क मार्ग का होगा विस्तार

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले से वाहन चालकों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां आगरा नहर के साथ लगती सड़क का कालिंदी कुंज से पलवल के अलावलपुर गांव तक विस्तार देने की योजना बनाई गई है. इस योजना के पूरा होने पर पलवल से वाहन चालकों को हाइवे या एक्सप्रेसवे पर आने की बजाय नहर किनारे ही अलावलपुर से चढ़ कर सीधा कालिंदीकुंज से नोएडा- ग्रेटर नोएडा और दक्षिणी दिल्ली तक सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी.

Pool Canel

इस योजना के तहत, आगरा नहर किनारे सड़क मार्ग को प्रहलादपुर माजरा डीग गांव से आगे अलावलपुर पुल तक बनाने की योजना है. इस संबंध में UP सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक से एक सहमति पत्र भी लिखवा लिया है. फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) इस सड़क निर्माण के लिए अनुदान राशि देगा.

पलवल को मिलेगा लाभ

दिल्ली में कालिंदी कुंज से लेकर प्रहलादपुर माजरा डीग गांव तक UP सिंचाई विभाग द्वारा सड़क बनाई हुई है. IMT तक यह सड़क टू-लेन और आगे सिंगल रोड़ है. वर्तमान में इस सड़क मार्ग का इस्तेमाल फरीदाबाद जिले के लोग कालिंदी कुंज तक पहुंच कर नोएडा और दक्षिणी दिल्ली आवाजाही के लिए कर रहे हैं. पलवल जिले की आबादी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. अब प्रहलादपुर माजरा डीग गांव से आगे अलावलपुर पुल तक विस्तार की योजना का पलवल जिले की आबादी को तगड़ा फायदा पहुंचेगा.

फोरलेन बनेगी सड़क

कालिंदी कुंज से लेकर पल्ला पुल तक दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है. अब पल्ला पुल से साहूपुरा तक 20 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा. साहूपुरा के पास यह सड़क नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएगी. दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले ज्यादातर समय इसी सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं. आगरा नहर किनारे की इस सड़क को अब फोरलेन निर्माण की मांग उठाई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.