पलवल में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बाद मे गला घोट कर उतारा मौत के घाट

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले में मुडकटी थाना इलाके में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. बता दें कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को एक पेड़ की ओट में गड्ढे में फेंक कर फरार हो गया. बच्ची सोमवार को गुम हुई थी, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे,  लेकिन उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिला.

Rape

खेल- खेल में गायब हुई 6 वर्षीय बच्ची 

वहीं मंगलवार दोपहर ताज भट्टा के नजदीक पुलिस को गड्ढे में बच्ची का शव मिला. बता दें कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. पुलिस ने शक के आधार पर एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं मुंडकटी थाना एसएचओ प्रीतम ने बताया कि एमपी जिला छतरपुर के रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ ही यहां मेहनत मजदूरी का काम करता था.

थोड़ी ही दूरी पर एक अन्य युवक भी मजदूरी का काम करता था. सोमवार शाम को एमपी के रहने वाले व्यक्ति की 6 वर्षीय बच्ची अचानक खेलते खेलते गायब हो गई. उसके बाद बच्ची की खूब तलाश की गई,  लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. परिजन रात भर बच्ची को ढूंढते रहे.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर की पूछताछ 

मंगलवार दोपहर बच्ची का शव ईट भट्टे के पास झाड़ियों में एक पेड़ के नीचे गड्ढे में पड़ा हुआ मिला. पुलिस को वहां से एक गमछा भी बरामद हुआ. बता दे कि पुलिस ने इस मामले की जांच करने के लिए वही मजदूरी करने वाले 22 वर्षीय आनंद नामक एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस की पूछताछ में उसने सारी बात उगल दी. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया. पूछताछ मे उसने बताया कि वह बच्ची को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था , उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.