पलवल | हरियाणा के पलवल जिले में एक गांव में तीन युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 20 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसके साथ ही उन्होंने अश्लील फोटो को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब पीड़िता द्वारा इस बात का विरोध किया गया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और किसी को ना बताने की बात कही.
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर दिया इस वारदात को अंजाम
पीड़िता महिला थाना पुलिस पहुंची. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बता दे कि पलवल पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अनीता ने बताया कि जिले के 1 गांव निवासी पीड़िता लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कपड़े सिलाई का काम करती है. मई 2019 को गांव मलाई निवासी इकराम की मां पीड़िता को कपड़े सिलाई के लिए देकर गई.
उसके दो-तीन दिन बाद पीड़िता कपड़ों की सिलाई करने के बाद इकराम के घर पर देने के लिए गई, उस समय वह घर पर अकेला था. इकराम ने पीड़िता से कहा कि आप बैठ जाओ मेरी मां आने वाली है. आप अपने पैसे लेकर ही जाना. वह कुछ देर के लिए पीड़िता वहां पर बैठ गई, इसके बाद इकराम ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी. कोल्ड ड्रिंक पीते ही पीड़िता को चक्कर आने लगे. इकराम ने कहा कि आप कमरे में लेट जाओ, मैं अपनी मां को बुला कर लाता हूं.
पीड़िता ने दर्ज करवाई शिकायत
थोड़ी देर बाद पीड़िता बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में इकराम , इम्तियाज अली व शौकीन ने उसका गैंग रेप किया. कुछ समय बाद जब महिला को होश आया तो उसने अपने आप को अर्धनग्न अवस्था में पाया. पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाएं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी. फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार गैंगरेप किया.
बता दे कि वर्ष 2020 में पीड़िता की शादी हो गई थी, लेकिन आरोपी उसके बाद भी उसको ब्लैकमेल करते रहते थे. आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने यह बात अपने मायके व ससुराल पक्ष को बता दी . इसके बाद 13 मई 2021 को पीड़िता की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक आरोपी फरार है. जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
