फरीदाबाद | NCR में हाइवे पर सफर करने के लिए लोगों को अब पहले के मुकाबले अपनी जेब को और अधिक ढीली करनी होगी. बता दें कि फरीदाबाद- पलवल के बीच स्थित गदपुरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में 5 से 20 रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, मंथली पास की कीमत में भी 10 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. नई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी.
टोल टैक्स की नई दरें
नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गदपुरी टोल प्लाजा पर सालाना बढ़त वाली नई टोल दरों में बढ़ोतरी की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, जहां पहले कार से एक तरफ का टोल टैक्स 120 रूपए लगता था, वो अब बढ़कर 125 रूपए हो गया है. दोनों तरफ के लिए पहले 180 रूपए लगते थे, लेकिन अब 185 रूपए देने होंगे.
इसी प्रकार पहले कमर्शियल वाहनों से एक तरफ का 190 रूपए टोल टैक्स लगता था लेकिन अब 195 रूपए देने होंगे. वहीं, दोनों तरफ के 280 रूपए की जगह 290 रूपए टोल टैक्स देना होगा. टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद भारी वाहनों से एक तरफ की यात्रा के लिए 385 रूपए की जगह पर 400 रूपए और दोनों तरफ से 580 रूपए की जगह पर 600 रूपए टोल टैक्स वसूल किया जाएगा.
मंथली पास 10 रूपए महंगा
गदपुरी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को मंथली पास की सुविधा मिलती है, लेकिन अब इसमें भी 10 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. पहले स्थानीय वाहन चालकों का मंथली पास 340 रूपए में बनता था लेकिन अब उन्हें 10 रूपए अतिरिक्त देने होंगे. यानि मंथली पास के लिए अब 350 रूपए का भुगतान करना होगा. गदपुरी टोल प्लाजा के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि NHAI के निर्देशानुसार नई टोल दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा दी गई है.
