हरियाणा: हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक ने जमकर मचाया उत्पात, नीचे उतरने की शर्त जानकर होंगी हैरानी

पलवल । हरियाणा के पलवल जिले में आज सुबह उस समय विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई जब चादंहट थाना क्षेत्र के इलाके में एक युवक हाईटेंशन तारों के टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर पर जमकर उत्पात मचाया. कोई अनहोनी होने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग को युवक को नीचे उतारने के लिए कई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मिली जानकारी अनुसार युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है जिसके चलते वह टावर पर चढ़ गया.

Electricity Board
गनीमत रही कि जिस समय यह युवक हाईटेंशन तारों के टावर पर चढ़ा ,उस समय तारों में बिजली सप्लाई चालू नहीं थी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई. जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टावर पर चढ़ने का काम शुरू किया. रेस्क्यू टीम ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवक को सही सलामत नीचे उतारने में कामयाबी हासिल की. टावर से नीचे उतारने के बाद युवक को चादंहट थाना क्षेत्र लें जाकर पुछताछ की गई.

बिहार का रहने वाला है युवक

थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे-2 बिजली विभाग के कर्मचारी युवक को बचाने के लिए की तरफ उपर की बढ़ रहें थे, युवक टावर से कूद जाने की धमकी देकर उन्हें वहीं रोक देता. जैसे तैसे समझा-बुझाकर युवक को बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि युवक बिहार का रहने वाला है और यहां मजदूरी का काम करता है. पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते टावर पर चढ़ गया था.

नीचे आने के नाम पर मांगी बीड़ी

रेस्क्यू टीम को टावर पर चढ़े युवक ने खूब छकाया और इस दौरान युवक ने नीचे उतरने के नाम पर रेस्क्यू टीम के कर्मियों से बीड़ी पिलाने की शर्त लगी, जिसके बाद कर्मियों ने इस युवक को बीड़ी भी पिलानी पड़ी. लेकिन इसके बावजूद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ. आखिरकार चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजकर 35 मिनट पर इस युवक को सही सलामत नीचे उतारा गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.