11 मई को होने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंसिल, HPSC ने इस वजह से लिया फैसला

पंचकूला, HPSC Update | भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए पूरे भारत में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. क़ल रात पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई इसके बदले में भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया. कल पंचकूला में भी ब्लैकआउट किया गया. इसी के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा कुछ अहम फैसले लिए गए हैं.

HPSC

स्क्रीनिंग टेस्ट कैंसिल

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर का होने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट भी कैंसिल कर दिया गया है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है. 11 मई को केमिस्ट्री सब्जेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) और फिजिक्स सब्जेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होना था. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है.

11 मई को होना था टेस्ट

एचपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि कॉलेज कैडर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह बताया जाता है कि 11 मई को (सुबह और शाम के सेशन) को निर्धारित स्क्रीनिंग टेस्ट को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. स्क्रीनिंग टेस्ट की नई तिथि का ऐलान नियत समय पर होगा. ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट चेक करते रहे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला का आयुर्वेद संस्थान बना मरीजों की पहली पसंद, हर दिन पहुंच रहे 500 से ज्यादा लोग
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.