30 मार्च को शुरू हुई साइकिल यात्रा आज पहुंचेगी पंचकूला, CM से करेंगे मुलाकात

पंचकूला | हरियाणा में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवा लगातार CET परीक्षा के इंतजार में है. ग्रुप सी और ग्रुप डी की सरकारी नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी को अनिवार्य किया गया है. अभी तक एक बार ही सीईटी का आयोजन किया गया है. ऐसे में युवाओं के हक में आवाज उठाते हुए एक साइकिल यात्रा शुरू की गई है.

Cycle Track

CM सैनी से करेंगे मुलाकात

यह साइकिल यात्रा 30 मार्च से दिल्ली से शुरू हुई थी. इस साइकिल यात्रा की अगुवाई आदित्य बुरा द्वारा की जा रही है. सीईटी 2025 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा शुरू की गयी साइकिल यात्रा आज पंचकूला पहुंचने वाली है. साइकिल यात्रा द्वारा यह सभी युवा चंडीगढ़ में जाकर मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करेंगे.

30 मार्च से दिल्ली से शुरू हुई यात्रा

साइकिल यात्रा के हिस्सा आदित्य ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 30 मार्च को दिल्ली से हमने अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी. इनमें हमारी कोई भी नाजायज मांग नहीं है जो सरकार पूरा नहीं कर सकती है. ये वो मागें हैं, जो मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि हम पूरी करेंगे, मगर सरकार टाइम को आगे बढ़ा रही है.

साइकिल पर भटक रहे शिक्षक

सरकार को दोबारा से सत्ता में आए 6 महीने हो चुके है अब तक तो सभी मांग पूरी हो जानी चाहिए थी. पर अब तक दूर- दूर तक कोई आसार नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार हमें सच्चा आश्वासन दे चाहे उसमें 6 महीने और क्यों न लग जाए इसी का जवाब लेने हम जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे बुरा नहीं हो सकता शिक्षक साइकिल पर भटक रहे हो.

युवाओं की मांगे

साइकिल यात्रा में मौजूद युवाओ की मांगों की बात करें तो इनमें CET 2025 नोटिफिकेशन जारी हो. हरियाणा पुलिस की 5600 भर्तियां पूरी हो, ग्रुप C, ग्रुप D TGT हरियाणा पुलिस वेटिंग जारी हो. पेंडिंग एक्जाम शेड्यूल जारी हो, एक्जाम कैलेंडर जारी हो इत्यादि मांगे शामिल है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.