HSSC के नए सेक्रेटरी की हुई घोषणा, दलजीत सिंह को मिला पदभार

चंडीगढ़ | हरियाणा को नया हरियाणाा कर्मचारी चयन आयोग का सेक्रेटरी मिल गया है. दलजीत सिंह (एचसीएस) को एचएसएससी का सेक्रेटरी बनाया गया है.

HSSC 2

बता दें कि यमुनानगर निवासी भोपाल सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) का अध्यक्ष हैं. पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई थी. वहीं, भोपाल सिंह आरएसएस से जुड़े हुए हैं. न्यू चंडीगढ़ फेज-3 निवासी कंवलजीत सैनी, चरखी दादरी निवासी विजय कुमार, पानीपत जिले के उनटाला निवासी सत्यवान शेरा, सोनीपत जिले के रतनगढ़ निवासी विकास दहिया और हिसार जिले के गंगा बाग निवासी सचिन जैन को नियुक्त किया गया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.