हरियाणा के लाल ने हासिल किया बड़ा मुकाम, UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

पंचकूला | हरियाणा के लिए एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि आज यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है. इसमें पंचकूला के लाल एकांश ढुल ने देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है. उनकी इस उपलब्धि पर घर में खुशियां छाई हुई है.

Ekalshu Dhulu Panchkula

तीसरी बार में हासिल की सर्वेश्रेष्ठ रैंक

एकांश ढुल ने साल 2024 में UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में 342वीं और 2025 में 295वीं रैंक हासिल की थी. अब तीसरी बार उन्होंने मोर्चा फतह करते हुए टॉप-3 रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है. बता दें कि उनके पिता कृष्ण ढुल की गिनती भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती है. रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके पिता कृष्ण ढुल को फोन पर बधाई देते हुए एकांश के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

एकांश ढुल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा के तहत कक्षा दसवीं चंडीगढ़ से की थी. इसके बाद, उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 स्थित संत कबीर स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की. ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एकांश ने दिल्ली का रूख किया. उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से BA ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की.

दिल्ली में कोचिंग से पाई सफलता

एकांश ढुल ने दिल्ली में रहते हुए कोचिंग सेंटर से UPSC परीक्षा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आत्म- अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. पहले प्रयास में यदि उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले तो हार मानने की बजाय और ज्यादा कड़ी मेहनत करनी चाहिए. विपरित परिस्थितियों का बहाना बनाकर अपनी मंजिल से पीछे नहीं हटना चाहिए. लहरों के विपरित चलने वाले ही इतिहास की नई गाथा लिखते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.