हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने तैयार किया फुलप्रूफ सिस्टम, अब कच्ची भर्तियों में नही होंगे फर्जीवाड़े

पंचकूला, HKRN News | हरियाणा की मनोहर सरकार ने सरकारी विभागों तथा बोर्ड- निगमों की कच्ची भर्तियों में पिछले दरवाजे से एंट्री करने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं. सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ऐसा फुलप्रूफ सिस्टम तैयार किया है कि बिना योग्यता के कोई नौकरी हासिल नहीं कर सकेगा. निगम के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर नियुक्ति तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है.

JOB

कौशल रोजगार निगम 46 विभागों की डिमांड पर 3248 कर्मचारी उपलब्ध करवा रहा है. सरकार के इस फैसले से अपने चहेतों को नौकरी दिलाने वालों की बैचेनी बढ़ गई है. हर तरफ सिफारिश करने के बाबजूद उन्हें ना में ही जवाब मिल रहा है. रोजगार निगम के पोर्टल के जरिए अब तक 61 हजार कर्मचारी चयनित हो चुके हैं जो आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत पहले विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरी कर रहे थे. अब इन्हें निगम के पे-रोल पर कर दिया गया है.

बता दें कि अब तक विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में अपने चहेतों को नौकरियां देने का धंधा जोरों- शोरों से चल रहा था. बड़े पदों पर बैठे अधिकारी अपने चहेतों को योग्यता पूरी न होने पर भी दबाव बनाकर नियुक्ति दे रहे थे. डीसी रेट की नौकरियों में तो और भी बुरा हाल था लेकिन ठेकेदार प्रथा को समाप्त करने के लिए गठित किए गए रोजगार निगम ने अस्तित्व में आते ही पिछले दरवाजे से होने वाली भर्तियों पर फुल स्टॉप लगा दिया है.

अनुभवी कर्मियों को पहले तरजीह

कौशल रोजगार निगम के सीईओ डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय ने बताया कि कच्ची नौकरियां प्रदान करने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. अभी पोर्टल पर पंजीकृत अनुभवी कर्मियों को तवज्जो दे रहे हैं. विभागों से आने वाली कर्मचारियों की मांग को निगम अपने पोर्टल पर अपलोड करता है. पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्तियों के अनुभव प्रमाण- पत्र का सत्यापन संबंधित विभाग के आहरण एवं वितरण अधिकारी से सत्यापित करवाया जाता है. उसके बाद शैक्षणिक दस्तावेज जांचकर संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर नौकरी का मैसेज भेजा जाता है. उसे स्वीकार करने पर नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन ही मिलता है. उन्होंने बताया कि अनुभवी कर्मी न मिलने पर खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा.

किन विभागों में भरे जा रहे कौन से पद

पदनाम                 कुल पद             भरे गए
• सहायक लाइनमैन  482                  350
• योग सहायक         605                 353
• कला शिक्षा सहायक 733                146
• ईएसआई कर्मचारी   166                   70
• एनएचएम कर्मी       578                248
• बिजली कर्मी           482               225
• परिवहन कर्मी           55                34
• निकाय कर्मी            58                 21
• चिकित्सा शिक्षा कर्मी  32                11
• जेल कर्मी                 30                24
• तकनीकी शिक्षा कर्मी   12                 6
• सचिवालय स्थापना कर्मी 27              13

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!