हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में हुआ बड़ा बदलाव, दिन में 2 बार खुलेंगे राशन डिपो; CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पंचकूला | अब हरियाणा सरकार द्वारा राशन वितरण प्रणाली में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है. सभी राशन डिपो में अब CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, इसके लिए खरीद प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है. सरकारी राशन किस दिन, कब और कितना दिया जा रहा है, इसका पूरा हिसाब खाद एवं आपूर्ति विभाग रखेगा.

Ration Depot

विभाग करवाएगा मुनादी

कई बार राशन डिपो पर जब राशन आता है, तो इसकी जानकारी लोगों को नहीं हो पाती और वह राशन से वंचित रह जाते हैं. इसके लिए अब गांव और शहरों में राशन वितरण की मुनादी करवाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रह जाए. दूसरी तरफ अब सर्दियों में राशन डिपो को सुबह और शाम दो बार खोला जाना जरूरी होगा. इस विषय में बीते दिनों खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर द्वारा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें उच्च पदस्थ अधिकारियों को इन नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए थे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

30 दिन खोलना होगा डिपो

उस समय उन्होंने कहा था कि वह इन सब चीज़ों की जांच के लिए खुद राशन डिपो का औचक निरीक्षण करेंगे. अब राशन डिपो होल्डर को पूरे 30 दिन डिपो को खोलना होगा. यदि किसी प्रकार की अनियमिताएं मिलती हैं, तो ऐसे राशन डिपो का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाएगा. सरकार द्वारा सूबे में अब नए राशन डिपो भी खोले जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा चुके हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts