सरकारी शिक्षक की नौकरी पाने का हरियाणा में अच्छा अवसर आया है. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन (HSSC) ने पोस्ट ग्रैजुएट शिक्षक भर्ती 2021 के लिए सूचना जारी की है तथा आवेदन मांगे हैं.
जो भी उम्मीदवार इच्छुक है तथा संबंधित आवेदन के लिए योग्य है. वह अभ्यर्थी एचएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2021 से शुरू किए जा चुके हैं. अभ्यर्थी 3 मार्च 2021 तक निर्धारित किए गए प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
ध्यान रखें कि अगर आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे तो स्वीकार नहीं किए जाएंगे. जो भी उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल -8 के तहत 47,600 रुपये से 1,51,100 रूपये तक का वेतनमान दिया जाएगा.
