पति को फिल्मी स्टाइल में ऑटो के आगे बाइक रोकना और टॉय गन से पत्नी को धमकाना पड़ा भारी, जानिये पूरा मामला

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला जिले में एक पति को फिल्मी स्टाइल में ऑटो के आगे बाइक रोकना काफी भारी पड़ गया. वह अपनी पत्नी को टॉय गन दिखाकर ऑटो से ले जाने की कोशिश कर रहा था. इसी हरकत की वजह से पति को हवालात की हवा भी खानी पड़ी. बता दें कि यह पूरा मामला पति-पत्नी की लड़ाई का था. पत्नी नाराज होकर अपने पिता के घर रह रही थी. वह अपनी नाराज पत्नी को डरा धमका कर वापस ले जाने के लिए Sector-12a के पास गया.

Police

गुब्बारे फोड़ने वाली पिस्टल से अपनी पत्नी को धमकाया 

पहले उन्होंने फिल्मी स्टाइल में बाइक लगाकर ऑटो को रोका और फिर ऑटो का शीशा तोड़ के टॉय गन पत्नी पर तान कर धमकाना शुरू कर दिया. इस सारे घटनाक्रम को देखकर ऑटो चालक डर गया और उसने पुलिस को बुला लिया. पुलिस आरोपी पति को पकड़कर थाने ले गई.

पंचकूला के सेक्टर 14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि पति-पत्नी सेक्टर 19 के रहने वाले हैं. इनका कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था, इस वजह से उसकी पत्नी अपने पिता के घर पर रह रही थी. सोमवार को जब महिला अपने पिता के घर से काम के लिए निकली. रास्ते में जिस ऑटो में वह जा रही थी, उस ऑटो के आगे महिला के पति ने बाइक लगा दी और ऑटो रुकवा दिया.

यह भी पढ़े -  पंचकूला का आयुर्वेद संस्थान बना मरीजों की पहली पसंद, हर दिन पहुंच रहे 500 से ज्यादा लोग

जिसके बाद, उसने ऑटो के शीशे पर पत्थर मारा. उसके पास टॉय गन जो गुब्बारे फोड़ने वाली पिस्तौल थी उससे अपनी पत्नी को धमकाया. ऑटो चालक ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी. इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया . पुलिस ने आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.