जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो होगा बड़ा आन्दोलन: सत्यपाल वर्मा

पंचकुला । हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैम्प कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की राज्य कमेटी की कर्मचारियों की 18 सूश्रीय मांगों के जल्द से जल्द समाधान हेतु मीटिंग जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के प्रमुख अभियंता मैकेनिकल श्री देवेन्द्र दहिया जी के साथ सेक्टर 04 पंचकूला मुख्यालय में संगठन को दिए पत्र अनुसार तय समय और तय दिनांक को हुई.

METTING

मीटिंग प्रमुख अभियंता मैकेनिकल श्री देवेन्द्र दहिया जी के साथ हरियाणा गर्वनमेंट पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैम्प कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्षकता श्री सत्यपाल वर्मा जी एवं उनकी राज्य कार्यकारिणी के साथ सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई.

प्रमुख अभियंता मैकेनिकल श्री देवेन्द्र दहिया ने कर्मचारियों की 18 सूश्रीय मांगों में से कुछेक मांगों को छोड़कर बाकी सभी मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की गारंटी दी और कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगे जैसे कच्चे, दैनिक वेतनभोगी, पार्ट टाइम कर्मचारियों को वेतन बैंक के माध्यम से और सरकार द्वारा निर्धारित डीसी रेट एवं उनका ईएसआई पीएफ काटकर खाते में जमा कराया जाए, तकनीकी पदों पर भर्ती कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने, फील्ड कर्मचारियों की आदि लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और कुछेक मांगों के जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विभागीय खानापूर्ति के लिए निकट भविष्य में जल्द ही पूरा करने का सटीक और सार्थक आश्वासन दिया.

कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर बाकी बची मांगों को एक महीने तक पूरा नहीं किया गया तो हरियाणा प्रदेश के सभी कर्मचारी प्रमुख अभियंता कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएगा। इस की पूर्ण जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी.

आज की मीटिंग में सर्वश्री राज्य प्रधान श्री सत्यपाल वर्मा,राज्य महासचिव श्री धर्मवीर शर्मा,राज्य कार्यालय सचिव श्री विनोद शर्मा, राज्य उपप्रधान श्री सतपाल शर्मा, सत्यवान मेहरा प्रांतीय संगठन सचिव श्री जगसरवण सिद्ध, सचिव दीपक कुमार, कार्यकारी अभियंता मैकेनिकल श्री राजेश शर्मा सुपरिटेंडेंट विकास कुमार क्लर्क रवि कुमार अधिकारियों समेत राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों की मांगों बारे मीटिंग वार्ता पत्र में दिए समय अनुसार 12:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक एक एक मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!