हरियाणा में ड्रा में तय हुआ किसके खाते में जाएगा नगरपालिका/परिषद का प्रधान पद, जाने कौन-कौन सी सीटें हुईं है आरक्षित

पंचकूला । पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में 45 नगर परिषद व पालिकाओं के प्रधान पद के आरक्षण के लिए ड्रा निकालें गए. नगरपालिका और नगरपरिषद अध्यक्ष को प्रदेश में पहली बार सीधे मतदाता चुनेंगे. अभी तक पार्षद नगरपालिका व परिषद अध्यक्ष को चुनते व कुर्सी से हटाते थे , लेकिन अब चुनने का अधिकार सरकार ने उनकेे हाथ से छीन लिया है.

sarpanch election chunav
ड्रा के बाद महानिदेशक शहरी निकाय ने बताया कि आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नौ सीटें हैं, जिनमें से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. पिछड़ा वर्ग की चार सीटों में दो महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. सामान्य वर्ग की दस सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुईं है. ड्रा में विभिन्न जिलों के डीसी व प्रतिनिधियों ने भाग लिया. ड्रा प्रकिया पूरी होने के बाद अब नगरपालिका व परिषद अध्यक्ष पद की टिकट पाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो जाएगा.

श्रेणी अनुसार आरक्षित सीटें

एससी

1. पलवल
2. सोहना (महिला)
3. सिरसा
4. फतेहाबाद
5. चीका (महिला)
6. ऐलनाबाद
7. राजौंद
8. महम (महिला)
9. असंध

पिछड़ा वर्ग

1. बहादुरगढ़ (महिला)
2. झज्जर
3. नांगल चौधरी (महिला)
4. बावल

महिला, सामान्य वर्ग

1. नारनौल
2. नरवाना
3. कैथल
4. जींद
5. थानेसर
6. भिवानी
7. रतिया
8. कालांवाली
9. नारायणगढ़
10. सफीदों

सामान्य वर्ग

1. चरखी दादरी
2. हांसी
3. बरवाला
4. टोहाना
5. भूना
6. उचाना
7. मंडी डबवाली
8. होडल
9. गन्नौर
10. रानियां
11. गोहाना
12. महेन्द्रगढ़
13. समालखा
14. तरौरी
15. निसिंग
16. घरौंडा
17. पेहवा
18. शाहाबाद
19. लाडवा
20. नूंह
21. फिरोजपुर झिरका
22. पुनहाना

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.