“मेरी फसल- मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकरण हुआ शुरू, ऐसे करें अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन

पंचकूला । कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ओर से बड़ी अपडेट जारी की गई है. आज 16 जनवरी 2021 से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आरंभ हो जाएगा. दोपहर बाद आप अपना गेहूं, सरसों या किसी भी अन्य प्रकार की रबी फसल का रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पोर्टल पर करवा पाएंगे.

Kisan 2

“मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकरण करने से पहले निम्न बातों का रखें ध्यान

  • किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने एवं कृषि या बागवानी विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अपनी फसलों का पंजीकरण “मेरी फसल, मेरा ब्यौरा” में करवाना अनिवार्य है.
  • किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण हेतु परिवार पहचान-पत्र का होना अनिवार्य है.
  • फसलों का पंजीकरण fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर करवाना सुनिश्चित करें.
यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

इस पोर्टल पर किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं. इस पोर्टल पर किसान रबी सीजन में बोई गई फसल के बारे में अपने स्तर पर आनॅलाइन सूचना दर्ज कर सकते हैं .

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts